फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएम-एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कराया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन ने थाना नई मंडी और थाना सिविल लाइन में आयोजित समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं। नई मंडी में पांच शिकायतें आई, जिनका निस्तारण कराया गया।



जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें। समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत कर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के बारे में भी जागरूक किया। साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान एसपी यातायात कुलदीप सिंह सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें