- कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कांवड़ डयूटी में लापरवाही बरतने पर नौ अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खंड सदर अनुरोध सिंह, उप राजस्व अधिकारी नलकूप खंड सतीश कुमार, विकास खंड अधिकारी चरथावल के राजेन्द्र कुमार, मंडी सहायक कृषि उत्पादन मंडी समिति किरणपाल , अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अनिल कुमार वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी भैसी शशांक मलिक, अधिशासी अभियन्ता नलकूप खंड अनिल कुमार , अवर अभियंता मुजफ्फरनगर खंड गंगा नहर उद्यम सिंह से स्पष्टीकरण लिया गया है।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मंसूरपुर, खतौली कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्र मौजूद रहे।
डीएम ने किया कांवड़ शिविर का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने तहसील सदर के सामने दिल्ली मेरठ रोड पर लेखपाल संघ की ओर से आयोजित भंडारे का फीता काटकार उद्घाटन किया गया।