फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। भोपा थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह पहुंचे। उन्होंने इस दौरान समस्या लेकर आए लोगों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी मदन पाल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके खेत पर जाने वाली चकरोड पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे 20 दिन पूर्व राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त करा दिया था, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने फिर से कब्जा कर लिया है। जिलाधिकारी ने एसडीएम जानसठ यतेंद्र कुमार को मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई के आदेश दिए। भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेडी डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के लगभग 75 गांव लगते हैं। इसके बावजूद भी किसी महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई है। डीएम ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सीडीओ आलोक कुमार, सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी भी इस दौरान मौजूद रहे। उधर, पुरकाजी में आयोजित थाना दिवस में मात्र एक लेखपाल रविंद्र कुमार पहुंचे। इसके अलावा कोई भी लेखपाल थाना दिवस में नहीं पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक अकेले ही थाना दिवस में बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें