शाहपुर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बुधवार को गांव चांदपुर में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम प्रधान डॉ कुलदीप त्यागी के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में की जा रही कोरोना जांच का जायजा लिया। इसके बाद गांव में साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ एनपी सिंह को ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच करने के साथ ही लक्षण मिलने वाले रोगियों को दवाइयों की किट वितरित करने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पांच से नौ मई तक चले अभियान के दौरान 193 टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। वर्तमान में भी 14 टीमें कस्बे व क्षेत्र में कोरोना जांच करने के साथ ही रोगियों को होम आइसोलेट कर उन्हें दवाइयां वितरित कर रहीं हैं।