मंसूरपुर में औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण करती डीएम।
- फोटो : KHATAULI
डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर पहुंचकर नार्वेल प्राइवेट लिमिटेड में हो रहे उत्पादन का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान फैक्टरी में सफाई का जायजा लेते वहां कार्यरत श्रमिकों से बातचीत की तथा कार्य करते समय उन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने व सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए। फैक्टरी प्रबंधक को भी जिलाधिकारी ने सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा निश्चित समयावधि में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।