फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया सैनिटाइजेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया सैनिटाइजेशन का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। डीएम सेल्वा कुमारी जे मंगलवार को कस्बे में पहुंची और नगर पंचायत द्वारा कस्बे में कराए जा रहे सैनिटाइजेशन का निरीक्षण किया। डीएम ने नगर पंचायत ईओ सुधीर मिश्रा से सैनिटाइजर टैंक में प्रयुक्त की जा रही दवा और उसकी मात्रा के संबंध में जानकारी लेते हुए हर मंगलवार व शुक्रवार को नियमित रूप से कस्बे के बाजारों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कस्बे में स्पीकर लगी ई-रिक्शा के माध्यम से कोरोना वायरस के बचाव के लिए प्रचार-प्रसार कर जनता को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम के साथ आए स्थानीय निकाय प्रभारी अजय कुमार अम्बष्ट ने नगर पंचायत कर्मियों को सैनिटाइज करने का प्रशिक्षण दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, ईओ सुधीर मिश्रा, सभासद उमेश गोयल, अब्दुल कलाम अंसारी, विशाल गर्ग और वकील सैफी सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें