मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में कर करेत्तर, वाणिज्यकर, स्टांप एवं निबंधन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, नगर पालिका, नगर पंचायत, वन विभाग, खनन, कृषि विपणन, मंडी समिति आदि की राजस्व वसूली पर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लंबित राजस्व वादों का शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण करें। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्टांप वाद, राजस्व संहिता के अविवादित विरासत, अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि में अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त अरविंद कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद