फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
खतौली तहसील में ​​स्किल चौपाल में प्र​शिक्षण प्राप्त कर चुके युवक युवतियों को प्रमाण पत्र देते 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत स्किल चौपाल का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। तहसील में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत स्किल चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को जिलाधिकारी अरविंद मल्ल्पप्पा बंगारी ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
चौपाल का शुभारंभ डीएम ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवक-युवतियों को रोजगार योग्य बनाने के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को डीएम ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने कहा कि कौशल विकास मिशन का उद्देश्य प्रदेश के अल्प शिक्षित युवाओं को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार/स्वरोजगार प्रदान कराना है। 46 सेक्टर के अन्तर्गत सिलाई, कढ़ाई, ओटोमोटिव, इलैक्ट्रोनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थ केयर प्लम्बिंग, बैंकिंग एकाउन्टिंग, ब्यूटी कल्चर एवं हेयर ड्रेसर आदि 600 कोर्स जनपद में संचालित हैं। स्किल चौपाल के माध्यम से ग्राम प्रधानों को भी जागरूक किया गया।
पांच हजार युवाओं को किया प्रशिक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष जनपद में पांच युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षित युवाओं का मूल्यांकन भारत सरकार द्वारा नामित संस्थाओं द्वारा कराया जाता है। सफल प्रशिक्षणार्थियों को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाण जारी किया जाता है।
विज्ञापन

स्टॉल लगाकर दी जानकारी
स्किल चौपाल में श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, जिला सेवायोजन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन एवं सूचीबद्ध प्रशिक्षण प्रदाताओं की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक संदीप कुमार जनपद में संचालित कोर्स/सेक्टर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें