फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: डीएम ने मंगाई एसडी प्रकरण की फाइल

Mon, 13 Feb 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी प्रकरण में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने फाइल अपने पास मंगा ली है। एसोसिएशन को दिया गया समय पूरा हो चुका है। शासन के आदेश पर एसडी मार्केट की पांच हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति को नगर पालिका में दर्ज करने को एसडी कॉलेज एसोसिएशन को नोटिस जारी किया था। एसोसिएशन की मांग पर तीन बार समय बढ़ाया गया, लेकिन जमीन के मालिकाना हक का कोई सुबूत अभी तक एसोसिएशन प्रशासन को नहीं दे पाई है। डीएम ने फाइल अपने पास मंगा ली है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें