फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: डीएम और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Fri, 22 Jul 2022 04:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

डीएम और एसएसपी ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी विनीत जायसवाल ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया। शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, शामली रोड, बघरा और तितावी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


एसएसपी विनीत जायसवाल ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मुस्तैद और चौकस रहें। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, ईओ पालिका हेमराज सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार मौजूद रहे।

कंट्रोल रूम पहुंचे अधिकारी, देखी व्यवस्था
जिलाधिकारी ने शिव चौक पर बनाए गए कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जाए और रजिस्टर में सूचनाओं को जरूर दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Route Diversion: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे हुआ वन-वे, अब एक साइड चलेंगे सिर्फ कांवड़िए, पढ़िए पूरा अपडेट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें