फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा में बजाने के लिए ले जा रहे थे डीजे

Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक अजय।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। दिल्ली-दून हाईवे पर सुबह हादसा हुआ तो चीख पुकार मच गई। अलग-अलग स्थानों के युवा डीजे बजाने वाली टीम में शामिल थे। रुड़की से कांवड़ यात्रा में यह डीजे बजाए जाने थे। यहां से कांवडि़ए डीजे बुक करते हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद के निवाड़ी निवासी रोहित पुत्र बाबू और मेरठ के तोपखाना निवासी हैप्पी पुत्र अशोक अपनी टीम के सदस्यों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉले में डीजे लादकर घर से निकले थे। युवाओं की टोली डीजे बजाने और देखरेख का काम करती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों डीजे को रुड़की के आसपास खड़ा किया जाना था, ताकि यहां से गुजरने वाले कांवडि़ए अपनी यात्रा के लिए इन्हें बुक कर सकें। लेकिन मंसूरपुर के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई दिन से डीजे पर जाने की तैयारी चल रही थी।
हादसा होते ही मच गई चीख पुकार
सोमवार सुबह 4:30 बजे जब डीजे लदा ट्रैक्टर-ट्राला नेशनल हाईवे पर देवराना रिसोर्ट के सामने पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
विज्ञापन


डीजे पर मजदूरी कर परिवार चलाता था रोहित
मुजफ्फरनगर। हादसे में मृतक रोहित के पिता बाबू ने बताया कि उसके दो बच्चे थे, हादसे में रोहित की मृत्यु हो गई है। परिवार में एक छोटी बेटी है। उन्होंने बताया कि डीजे मोदीनगर के व्यक्ति का था। रोहित अभी अविवाहित था और डीजे पर मजदूरी कर परिवार का खर्चा चलाता था।

- हाल ही में यह हुए हादसे
- 23 जून- भोपा रोड पर साइकिल सवार को हाइड्रोला ने कुचला, मौत

- 24 जून- खतौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय बालिका की मौत।

- 25 जून- छपार में सडक़ पार कर युवक को कार ने टक्कर मारी, मौत।

- 26 जून-ककरौली क्षेत्र में जानसठ-मोरना मार्ग पर प्राइवेट बस में मैजिक गाड़ी ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत।

- 28 जून-शहर कोतवाली के गांव मलीरा में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत। तितावी में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। फुगाना क्षेत्र में पुल पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, साथी घायल जानसठ रोड पर पिकअप ने युवक को कुचला, मौत।

- दो जुलाई- दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों की ट्राले से कुचलकर मौत। दो साथी घायल।

- यहां हो रहे हैं हादसे
- मंसुरपुर में देवराना-गुप्ता रिसोर्ट के पास कट, वहलना कट, घासीपुरा कट, बागोंवाली, सिसौना, रथेड़ी, बिलासपुर, पीनना और बघरा बाईपास आए दिन हादसे हो रहे हैं।

मृतक अजय।

मृतक अजय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें