मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा दिवाली मेले का भव्य आयोजन किया।
मेले में अनेक प्रकार के व्यंजन, हस्त निर्मित दीपावली से संबंधित सजावट का सामान, स्वदेशी वस्तुएं, मनोरंजक खेल आदि स्टॉल छात्रों द्वारा लगाए गए। इसी के साथ छात्रों द्वारा प्रदर्शित किए गए कठपुतली और लोक नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे। मनोरंजक खेल के लगाए गए स्टॉल भी काफी आकर्षण का केंद्र बने रहे। व्यंजन के स्टॉल पर भी काफी भीड़ दिखाई दी। जिसमें मसाला चाट, पापड़ी चाट, गोलगप्पे, सैंडविच, भेलपुरी आदि शामिल रहे। इस दौरान राज किशोर गुप्ता, अनुराग सिंघल, सीमा शर्मा, जसबीर कौर, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।