फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में दिव्या काकरान ने यूपी के लिए जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर :::::::::::: नेशनल खेल में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- रेलवे को छोड़कर इस बार उत्तर प्रदेश के लिए खेली थीं दिव्या
विज्ञापन

- 68 के बजाए इस बार 76 किलोग्राम भार वर्ग में किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने एक बार फिर कुश्ती के अखाड़े में स्वर्णिम दांव लगाया। नेशनल खेलों के 76 किलो भार वर्ग में दिव्या ने हिमाचल प्रदेश की रानी को 4-0 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है। दिव्या ने इस बार रेलवे के बजाए उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग किया। देश की 15 पहलवानों के बीच दिव्या ने स्वर्ण पदक जीता।
गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में महिला वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के मुकाबले हुए। रेलवे की टीम के शिरकत नहीं करने के कारण दिव्या काकरान इस बार उत्तर प्रदेश की कुश्ती टीम से इन खेलों में शामिल हुई। अपने भार वर्ग 68 किलोग्राम के बजाए दिव्या ने इस बार 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। दिव्या ने अपने तीनों मुकाबले एकतरफा जीते। काकरान का पहला मुकाबला पंजाब की गुरशरप्रीत कौर के साथ हुआ। दिव्या ने एक तरफा मुकाबले में 10-0 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में हरियाणा की रितिका को 4-0 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में दिव्या का मुकाबला तेलंगाना की रोहिनी के साथ हुआ। इसमें भी दिव्या ने बादशाहत कायम रखी और 4-0 से मुकाबला जीता। फाइनल में दिव्या ने रानी को 4-0 के एकतरफा अंतर से चित कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें