फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त और डीआईजी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कांवडियों पर पुष्प वर्ष करते सहारनपुर मडलायुक्त,डीआईजी,डीएम, एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- शिव चौक पर कांवड़ियों की सेवा भी की, डीएम-एसएसपी भी रहे साथ
विज्ञापन

- कांवड़ यात्रा के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयास को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कांवड़ियों पर श्रद्धा के फूल बरसाए। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी विनीत जायसवाल ने शिव चौक पर पुष्पवर्षा की।
हरिद्वार से गंगा जल लेकर श्रद्धालु गंतव्य की ओर से बढ़ रहे हैं। रविवार को अधिकारियों ने शिव चौक पर पहुंचकर कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंडलायुक्त ने कहा कि कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु धूप में पैदल चलकर शिव चौक की परिक्रमा कर शिवालयों की ओर जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर श्रद्धालुओं के उन पर पुष्प वर्षा की गई। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए शिविरों में खान-पान, ठहरने की व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था कराई गई है। श्रद्धालुओं को जिले में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
मीरापुर। रविवार को भुम्मा गंग नहर पटरी पर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और गांव भूम्मा के ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। ग्राम प्रधान के पति दिनेश कुमार, भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला प्रवक्ता चौधरी समर सिंह, बिल्लू चौधरी, अमित, सुक्रमपाल, जयबीर, ओमकार, प्रेम चौधरी, सहेंद्र मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें