फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद में शुरू हुई मंडलीय एथलेटिक्स मीट

विज्ञापन
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती पउप्र की विभाग स्तरीय एथलेटि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता हुई, धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

03 जिलों के 93 खिलाड़ी कर रहे प्रतियोगिता में प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विभाग स्तरीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताएं हुई, जिनमें धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार, खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश एवं सीमा ने संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ किया। इसके पश्चात खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियम व शर्तों के विषय में विस्तार से बताया। कहा कि इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के छह विद्यालयों के 93 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे। इस विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी सितंबर में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान खेल प्रशिक्षक आशीष शर्मा, विक्रांत कुमार, अगम कुमार, नितिन कुमार, शशि प्रभा, सीमा, महेश सिंह, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें