फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप के लिए जिले के यश का चयन

विज्ञापन
यश पवार
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 22 से 29 जुलाई तक होगी अंडर- 16 एशियन चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। एशियन वॉलीबाल फेडरेशन के तत्वावधान में होने वाली अंडर- 16 एशियन चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरनगर के यश का चयन हुआ। कीट विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में हुए ट्रायल में यश ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 22 से 29 जुलाई तक प्रथम अंडर-16 पुरुष वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसके लिए भारतीय अंडर-16 पुरुष टीम का प्रशिक्षण शिविर भारतीय वालीबाल महासंघ के तत्वावधान में कीट विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में हुआ। इसमें गांव बढ़ेड़ी निवासी अनुज पंवार के बेटे यश पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई। यश ने बताया कि वह साईं ट्रेनिंग सेंटर रायबरेली में ट्रेनिंग ले रहे हैं और वहीं से ट्रायल के लिए भुवनेश्वर गए थे। यश के पिता अनुज पंवार यूपीएसआरटीसी में कार्यालय सहायक द्वितीय के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें