फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शीतलहर से कांप रहा जिला, 4.8 डिग्री रहा तापमान

Tue, 09 Jan 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर में ठंड व शीतलहर में  ​शिव चौक से गुजरता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
- सुबह के समय कोहरे के चलते बारिश जैसी स्थिति बनी रही
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम में ठंडक बरकरार है। जिला लगातार शीतलहर की चपेट में है। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा। सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा।
सोमवार सुबह के समय आकाश में घना कोहरा छाया रहा। दिन में आकाश में बादल छाए रहने और सर्द हवा चलने से लोग दिन में भी कंपकंपाते नजर आए। शाम ढलते ही सर्दी बढ़ रही है और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। शाम को आठ बजे के बाद और सुबह दस बजे के पहले तक सड़कों पर आवागमन बहुत कम है। बाजार से लेकर यातायात सब प्रभावित रहा। सुबह के समय बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ नहीं है। दस दिन से लगातार शीतलहर के चलते स्कूली बच्चों का भी अवकाश चल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आद्र्रता 100 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें