फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - जिला जज ने किया ग्राम न्यायालय का उद्घाटन

Sat, 02 Dec 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली तहसील में पहुंचे जिला जज वीके द्विवेदी। जिनका अ​धिवक्ताओं ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
- एक हजार से अधिक मुकदमों की फाइल पहुंचेंगी
विज्ञापन

- दो वर्ष तक की सजा के मुकदमों की होगी सुनवाई

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जिला जज वीके द्विवेदी ने तहसील में ग्राम न्यायालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में तहसील के अंतर्गत आने वाले थानों से संबंधित वाद की सुनवाई होगी। न्यायालय में एक हजार से अधिक मुकदमों की फाइल पहुंचेंगी। जिसमें दो वर्ष से कम सजा वाले मुकदमों की सुनवाई होगी।
हाईकोर्ट के आदेश पर ग्राम न्यायालय में ग्रामीण न्यायाधीश मनीष अरोरा की नियुक्ति हुई है। ग्राम न्यायालय की स्थापना होने से क्षेत्र के लोगों को सुलभ न्याय मिल सकेगा। शुक्रवार शाम जिला जज वीके द्विवेदी ने ग्राम न्यायालय का उद्घाटन किया। उन्होंने अधिवक्ताओं से कार्य शुरु करने के लिए कहते हुए सभी को इसकी बधाई दी। कहा कि न्यायालय में मुकदमों से संबंधित फाइल पहुंचाने के आदेश जारी किए गए हैं। कुछ फाइल न्यायालय में पहुंच गई हैं। ग्राम न्यायालय में तहसील क्षेत्र संबंधित दो वर्ष से कम सजा वाले तथा बीस हजार तक की चोरी के मुकदमों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों को एक दिन के अंदर अधूरे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिसमें पानी की सुविधा के अलावा न्यायालय में बिजली की व्यवस्था सुचारु करने के लिए कहा है। इस दौरान एडीजे रजनीश कुमार, प्रभारी नजारत शक्ति सिंह, एडीजे मनोज जाटव, सीजेएम आकांक्षा गर्ग, ग्रामीण न्यायाधीश मनीष अरोरा, सेंट्रल नाजिर चंद्रमोहन, सीजेएम कोर्ट के बीआईपी बाबू विपिन, खतौली तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव नवाब सिंह, नवीन उपाध्याय, जगदीश आर्य, अनुज तोमर, विकास कुमार, सचिन आर्य, सुमित कुमार, राजबीर सिंह, शांतानु, प्रमोद शर्मा, दिमाग सिंह, राजेश कुमार, गंगाशरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें