मुजफ्फरनगर में लोक अदालत जागरुकता की की वैन को हरी झंडी दिखाते जिला जज।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए जिला जज चवन प्रकाश ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई।
न्यायालय परिसर में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए जिला जज ने कहा कि त्वरित न्याय प्राप्त करने का लोक अदालत एक महत्वपूर्ण साधन है। नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने कहा कि जो भी व्यक्ति लोक अदालत में अपने मामलों का निस्तारण कराने का इच्छुक हो वह संबंधित न्यायालय अथवा विभाग में प्रार्थना पत्र दे सकता है। साथ ही किसी प्रकार की असुविधा होने की दशा में न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भी संपर्क कर सकता है। अपर जिला जज जय सिंह पुंडीर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार जाटव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।