मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से साईंधाम मंदिर के सामने रहने वाले गरीब लोगों को मास्क, सैनिटाइजर एवं बिस्किट आदि का वितरण किया गया। जिला जज राजीव शर्मा ने यहां मास्क, सैनिटाइजर, बिस्किट, हैंडवास, साबुन का वितरण किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता की अपील की। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकीम अहमद, अपर जिला जज पूनम राजपूत, अपर सिविल जज जेबा रऊफ, अपर सिविल जज परविंद्र सिंह, अपर सिविल जज कुमारी फरहा मौजूद रहे।