फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा मार्ग पर रहकड़ा के निकट बनेगी जिला कारागार

Sun, 10 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा मार्ग पर रहकड़ा के जंगल में जिला कारागार बनाए जाने को लेकर कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से भी वार्ता की है।
विज्ञापन


भोपा मार्ग पर रहकड़ा व जट-मुझेडा़ के बीच जिला कारागार बनाया जाना प्रस्तावित है। इसी को लेकर शनिवार शाम उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंत्री कपिल देव को साथ लेकर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी की है। जिला कारागार बनाए जाने का मामला पिछले पांच वर्षों से चल रहा है। कारागार मंत्री ने कहा कि समस्त मानक पूरे करने के बाद ही जिला कारागार का निर्माण कराया जाएगा। कारागार मंत्री ने इस संबंध में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भी वार्ता की है। प्रस्तावित भूमि जानसठ और सदर तहसील से संबंधित है। इस मौके पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, कानून को ओमप्रकाश चौहान, सदर तहसील के नायब तहसीलदार, लेखपाल मुकेश शर्मा,पूर्व प्रधान अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

किसानों की 480 बीघा भूमि का होगा अधिग्रहण, किसान बोले- बढ़े सर्किल रेट



भोपा। जट मुझेड़ा के पूर्व प्रधान अरविंद कुमार, पूर्व प्रधान संदीप कुमार, पूर्व प्रधान ऋषिपाल, ओम सिंह,बबलू आदि किसानों का कहना है कि जिला कारागार के लिए जो भूमि चिह्नित की गई है, उस भूमि का सर्किल रेट बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि 2019 में सर्किल रेट तय किया गया था, जबकि अब लगभग पांच वर्ष बीत चुके हैं। उन्होंने कारागार मंत्री व कपिल देव अग्रवाल से कहा कि उनकी भूमि का अधिग्रहण किया जाए तो उनका सर्किल रेट भी बढे़। दोनों मंत्रियों द्वारा किसानों को आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें