कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने माइक्रो प्लान तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए पुलिस ने माइक्रो प्लान तैयार किया है। जिले को सुरक्षा के मद्देनजर नौ सुपर जोन, 16 जोन, 80 सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ सेल का गठन कर मार्गो पर सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार से गंगा जल लेकर लाखों शिवभक्त कांवडियां मुजफ्फरनगर से होकर अपनी मंजिल के लिए निकलते हैं। मुजफ्फरनगर शिव भक्तों के आने जाने वाला मुख्य मार्ग हैं। कांवड़ यात्रा चार जुलाई से शुरू होने जा रही है। एसएसपी संजीव सुमन ने कांवड़ सेल का गठन किया है, जिसका नोडल अधिकारी एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत को बनाया है। इस सेल में सीओ सहित कई निरीक्षकों व 16 पुलिसकर्मियों की तैनाती की हैं।
215 किलोमीटर लंबा हैं जनपद का कांवड़ यात्रा का मार्ग
- पुरकाजी के भूराहेड़ी पुलिस चौकी से शिव चौक लगभग 28 किलोमीटर-वाया रामपुर तिराहा।
- छपार के सिसौना से शिव चौक लगभग 11 किलोमीटर-लिंक मार्ग।
- शहर के शिव चौक से होकर शामली जनपद की सीमा तक लगभग 20 किलोमीटर।
- शहर के शिव चौक से जनपद बागपत की सीमा तक लगभग 38 किलोमीटर-वाया बुढ़ाना।
- शहर के शिव चौक से मंसूरपुर के नावला कोठी तक लगभग 21 किलोमीटर-वाया वहलना।
- मंसूरपुर के गांव नावला कोठी से भंगेला पुलिस चाैकी तक- वाया भैंसी कट से होकर लगभग 19 किलोमीटर।
- उत्तराखंड केे मंगलौर से मेरठ सीमा की गंगनहर मार्ग लगभग 60 किलोमीटर-वाया सलावा झाल।
- मंसूरपुर के नावला कट अंडर पास से बागपत सीमा तक-नावला होकर लगभग 18 किलोमीटर।
कांवड़ सेल बनाया हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस को अभी से सतर्क किया गया है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस की ड्यूटी भी लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -संजीव सुमन, एसएसपी।