मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार और सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को होगा। अधिवक्ताओं ने प्रचार में ताकत झोंक दी।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर नियमों की जानकारी सभी अधिवक्ताओं को दी गई है। कोई भी प्रत्याशी या एजेंट शीतलवाद पार्क के गेट से फैंथम हॉल तक प्रचार नहीं करेंगे। अगर नियम का उल्लंघन किया गया तो नामांकन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। मतदान के समय यूपी कौंसिल का सीओपी प्रमाण पत्र दिखाना होगा। मतदाता की पहचान पर कोई विवाद होने पर यूपी बार कौंसिल का पहचानपत्र ही मान्य होगा। मतदान करते समय कोई भी मतदाता अपने मतपत्र का मतदान करते समय फोटो या वीडियो नहीं बनाएगा। चुनाव के लिए सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार शर्मा, रियाज हसन, ईश्वर चंद त्यागी, सत्येश्वर सिंह तोमर, सुदेश कुमार, मुनेश कुमार सैनी के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की।