अमर उजाला फाउंडेशन:-मंसूरपुर में जरुरतमंद परिवारों को राशन देते समाजसेवी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन की किट
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन में अमर उजाला फाउंडेशन तथा क्षेत्र के समाजसेवी जागन राठी दुधाहेड़ी के सहयोग से 24 जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न किट वितरित की गईं। इन किट में आटा, चावल, दाल, तेल, चाय पत्ती, नमक, मसाले आदि शामिल हैं। इस अवसर पर मास्क भी प्रदान किए गए। जागन राठी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न देना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि वे जरूरतमंद परिवारों की आगे भी सहायता करते रहेंगे। इस अवसर पर रोबिन राठी, ऋतिक राठी आदि उपस्थित रहे।