बुढ़ाना में सीएचसी पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मास्क और साबुन का वितरण किया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी जनपद मुजफ्फरनगर अपना शताब्दी वर्ष बना रही है। इस वर्ष की थीम कोरोना योद्धाओं के सम्मान में ताली बजाने की रखी गई है। इसी क्रम में सोसाइटी के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को कस्बे की सीएचसी पर जाकर प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित सभी कर्मचारियों के सम्मान में ताली बजाई। इस मौके पर कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, साबुन व ग्लब्स का वितरण किया। इस मौके पर सोसाइटी के सहारनपुर मंडल के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार, सतीश गोयल, मनीष संगल, प्रवीण कुमार, सोनू, संजीव कुमार व डॉ. शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मास्क लगाकर ही शामिल रहे।