फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की

विज्ञापन
मंसूरपुर में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करते दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मंसूरपुर/भोपा। लॉकडाउन के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में जुटा है।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन और मंसूरपुर के दुकानदारों ने संयुक्त रूप से शुगर मिल मंसूरपुर तथा सोंटा के निवासियों को दाल ,चावल, आटा, तेल, नमक आदि खाद्यान्न सामग्री वितरित की। मौके पर अंगद प्रधान, दीपक राठी, बेगराज सिंह राठी, राहुल बालियान, प्रवीण कुमार पाल, वीर सिंह नोना, डॉक्टर अरविंद कुमार, नरेंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे। उधर, भोपा में नगला बुजुर्ग निवासी समाजसेवी गुल मोहम्मद ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के गांवों में लगभग 200 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरण की। मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे गए। समाजसेवी इरफान उर्फ भूरा ठेकेदार के पुत्र गुल मोहम्मद सोनू ने नगला बुजुर्ग, जौली, तेवड़ा, खाईखेड़ा आदि गांवों में सामग्री का वितरण किया। इससे पूर्व तुषार सीमेंट एजेंसी के मधु शर्मा ने भी भोजन सामग्री उपलब्ध कराई। जौली चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा, मोहम्मद असलम, शहीम हसन आदि मौजूद रहे।

चरथावल में लोगों को राशन दिलाया गया।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें