बुढ़ाना। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि बुधवार को कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में टेंट में रह रहे परिवारों के बीच पहुंचे। उनके साथ समाज सेवी डॉ. राजीव कुमार, शिवराज सिंह व इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भोजन के साथ-साथ सभी परिवारों को बाल धोने का शैंपू, साबुन, चाय की पत्ती आदि वस्तुओं का पैकेट दिए। डॉ. राजीव ने बताया कि विगत दिनों महिलाओं ने अन्य सामान की मांग की थी।