पुरकाजी में एक बाईक पर जाते चार लोग
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मास्क से बनाई दूरी, बाइकों पर डबल व ट्रिपल सवारी
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। अनलॉक का प्रथम चरण शुरू होते ही लोग घरों से बाहर निकलने शुरू हो गए हैं। बाइकों पर डबल व ट्रिपल सवारियों के साथ लोग धड़ल्ले से घूम रहे हैं। इसके अलावा बाजारों में आने वाले ग्राहक व दुकानों पर बैठे अधिकांश व्यापारी ना तो मास्क का ही प्रयोग कर रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन किया जा रहा है। पुलिस द्वारा बार-बार अपील करने व सख्ती बरतने के बावजूद लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मंगलवार को बाइकों पर डबल और ट्रिपल राइडिंग करते दिखाई दिए। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम का कहना है कि लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की लगातार अपील की जा रही है। दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर जुर्माना भी वसूला गया। मास्क भी बांटे जा रहे हैं मगर कुछ लोग अब भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। चेकिंग अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।