मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाने पर कोतवाल से बात करतीं विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए : साध्वी प्राची
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने थाने पहुंचकर कोतवाल को निष्पक्ष जांच करने की बात कही। गांव भोजाहेड़ी में गत सप्ताह दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था। उसी मामले को लेकर एक पक्ष के लोगों के साथ शनिवार को साध्वी प्राची थाने पहुंची। उन्होंने कोतवाल से अपने पक्ष के लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कोतवाल सुभाष गौतम का कहना है कि भाजपा नेत्री साध्वी प्राची एक मामले में थाने आई थी और निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कहकर चली गई।