फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद, राशन की दुकान की नीलामी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। महिला स्वयं सहायता समूह में दो महिलाओं के नाम बढ़ाने और राशन की दुकान की नीलामी को निरस्त करने को लेकर विवाद बना है। ज्ञापन देने पर नीलामी निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

गांव रंडावली में शुक्रवार दोपहर दो बजे चुनाव के माध्यम से एक राशन की दुकान की नीलामी होनी थी। जिसके विरोध में दोपहर करीब 12 बजे पूर्व प्रधान सतबीर गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण खंड विकास कार्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्र में राशन की दुकान महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ही आवंटित करने का शासनादेश जारी है।
संबंधित कर्मचारी द्वारा वंश नाम के सहायता समूह में अवैध रूप से दो नाम अतिरिक्त जोड़ दिए हैं, जो शासन की मंशा के विपरीत है और अनुचित लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। ग्रामीणों ने बीडीओ रंजीत सिंह को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने व राशन की दुकान की नीलामी निरस्त करने की मांग की। इस दौरान सतबीर गुर्जर, अंशुल, काला, भगवान सिंह, सुभाष, मोनू, आदेश, शुभम, पोपिन, संजू, किशोर, गौरव, राहुल, धर्मवीर, सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन

नीलामी हुई निरस्त
एडीओ पंचायत शकील अहमद ने बताया कि वह दोपहर गांव में पहुंचे थे। तब कुछ ग्रामीण नीलामी के लिए राजी थे। कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे थे। जिस कारण नीलामी निरस्त कर दी गईं है। फिर से नीलामी की तारीख तय कर नीलामी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें