डीएवी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में मौजूद प्रधानाचार्या व अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों को किया प्रदर्शित
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने बनाए मॉडल से दर्शकों का मनमोह लिया। प्रदर्शनी में कक्षा 9, 10 व 11 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए मॉडल देखकर दर्शक प्रभावित हुए। प्रदूषण मुक्त तकनीक द्वारा प्लास्टिक कचरे से इंधन प्राप्ति, स्वचलित स्ट्रीट लाइट, बिना तार के विद्युत संचरण, भूकंप संसूचक यंत्र, आधुनिक स्वचलित कार, स्वचलित कूलर व कृषि उपयोगी अलार्म आदि विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा त्यागी ने बच्चों के मॉडल देखकर खूब प्रशंसा की।