जैन डिग्री कालेज में डिस्पेन्सारी का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं की सुविधा के लिए डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया गया। जैन स्कूल कमेटी के सचिव राजकुमार जैन ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं को हर संभव सुविधाएं दीं जाएंगी। डिस्पेंसरी में एक एमबीबीएस चिकित्सक की व्यवस्था निरंतर रहेगी। किसी भी छात्रा को कोई समस्या हो तो यहां प्राथमिक चिकित्सा मिलेगी। मौके पर प्राचार्या डॉ सीमा जैन, मेडिकल समिति की डॉ आभा सैनी, डॉ पारूल जैन, डॉ संतोष के अलावा डॉ वर्चसा सैनी, डॉ मंजूषा आदि मौजूद रहीं।