फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित पानी से फैल रही बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषित पानी से फैल रही बीमारियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की सीमा शामली रोड पर बढ़कर बुढ़ाना मोड़ तक पहुंच गई है। यहां नई आबादी बस रही है। लेकिन इन्हें न गांव की सुविधा है और न ही शहर की। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को प्रदूषित पानी की समस्या के विषय में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों का जीना मुहाल है। आसपास की फैक्ट्रियों के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि भूजल खराब हो रहा है। घरों तक प्रदूषित पानी पहुंचने से त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ गई है।
- दिव्यांग अरुण कुमार ने कहा कि पानी पीने लायक नहीं है। लोगों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
- कृष्णपाल ने कहा कि अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया गया था, लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो सकी।
- राजवीर सिंह का कहना है कि जनप्रतिनिधि बार-बार आश्वासन देते हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- राजेश कुमार का कहना है कि प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से भी मांग की गई थी, लेकिन कोई जांच करने नहीं पहुंचा।
महिला सुनीता ने कहा कि जनप्रतिनिधि बुढ़ाना मोड क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को नहीं समझ रहे हैं। लोग बेहद परेशान हैं।
महिला सुमन ने कहा कि मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषित पानी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें