बुढ़ाना। भाकियू की बैठक में विचार विमर्श करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता
बुढ़ाना। भाकियू की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में निर्माणाधीन कार्यालय स्थल पर मिट्टी डालने का प्रस्ताव भी पास हुआ। कस्बे में भाकियू के निर्माणाधीन कार्यालय पर शुक्रवार को ब्लाॅक बुढ़ाना की भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा अन्य कई मामलों पर चर्चा हुई। सबकी सहमति से निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी को अन्य कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ता सहयोग के रूप में अपने-अपने गांव की मिट्टी निर्माणाधीन कार्यालय स्थल पर डालेंगे। सभी एक साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंड़ा फैराएंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर सहरावत, तैमूर अली राणा, जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान, संजीव पंवार, विपिन, विकास त्यागी माैजूद रहे। संवाद