फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की व्यापारी स्वाभिमान यात्रा 14 मार्च को जनपद में पहुंचेगी। यात्रा की तैयारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद के कस्बों में संपर्क किया।
वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कंसल के नेतृत्व में जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश बंसल, अमित मित्तल, पंकज गोयल ने खतौली, मीरापुर, जानसठ एवं भोपा का भ्रमण किया। 14 मार्च को जनपद में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के स्वागत करने के बारे में बताया तथा व्यापार मंडल के 50 से वर्ष में प्रवेश करने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में 2023 में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। नगर के व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर व्यापार मंडल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि मोबाइल नंबर 70 30 930 361 पर मिस्ड कॉल करके व्यापारी अभियान से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में खतौली के नगर अध्यक्ष व प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जैन, तहसील अध्यक्ष मदन छाबड़ा तथा मीरापुर से अध्यक्ष राजेंद्र रस्तोगी, महामंत्री हरपाल शर्मा, जानसठ से अध्यक्ष अशोक कंबोज, महामंत्री सत्यवीर प्रजापति तथा भोपा नगर से अध्यक्ष दीपक राजवंशी व महामंत्री हिमांशु गोयल व उनकी पूरी टीम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें