फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत खाद्य अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्यालय पर आयोजित बैठक में गेहूं खरीद के प्रति किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य दिलाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीएम योगी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में मौजूद किसान प्रमोद कुमार, संजय कुमार और विजेंद्र सिंह से वार्ता की गई। उन्होंने गेहूं खरीद के संबंध में किसानों की समस्या और शिकायत के बारे में पूछा। वार्ता में जानसठ क्षेत्र के गांव वाजिदपुर कव्वाली निवासी प्रगतिशील किसान प्रमोद कुमार द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वे सरकार के मूल्य समर्थन योजना से संतुष्ट हैं। सीएम योगी द्वारा किसानों से उनका हालचाल भी जाना गया और कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मास्क लगाने, बार-बार हाथ साबुन या सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी गई। खाद्य विभाग के अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा पूरे प्रदेश में मात्र आठ स्थानों से किसानों को चुना गया था। मौके पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एके सिंह, प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें