रोहाना के गांव बधाई खुर्द में मुआवजा की मांग को आयोजित बैठक में मौजूद किसान।
- फोटो : KHATAULI
मुआवजे के मसले पर विचार-विमर्श किया
रोहाना। डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर गांव बधाई खुर्द में किसानों की बैठक हुईं। बैठक में किसानों ने कहा कि जब 2010 में एनएच 58 पर खतौली बाईपास को कृषि भूमि को आबादी का मुआवजा दिया जा चुका है। उसी वर्ष रेलवे विभाग ने भी कृषि भूमि को आबादी के रेट के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया था। किसानों ने कहा कि जब 10 वर्ष पहले उन किसानों को कृषि भूमि का आबादी की भूमि से मुआवजा मिल चुका है, तो यहां के किसानों को उनके बराबर ही मुआवजा मिलना चाहिए। सोमवार को किसान अपनी पंचायत करके प्रशासन को मुआवजा राशि वापस करने की घोषणा करेगा और किसान मुुआवजे की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने की रणनीति तैयार करेगा। बैठक में गांव बधाई खुर्द, जटनगला, होशियारपुर के किसानों में टीटू, राम सिंह, विनोद, बिट्टू, अमित, प्रभात, शिवम, अंकित, गुरमीत, हर्षित मौजूद आदि रहे।