मंसूरपुर में नई बस्ती में भरे गंदे पानी का निरीक्षण करते हुए एसडीएम
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव खानुपुर नई बस्ती की दर्जनों महिलाएं गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर थाने में पहुंची। उस समय थाने में शांति समिति की बैठक ले रहे एसडीएम खतौली जीत सिंह राय तथा सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह के सामने गंदे पानी की निकासी की समस्या रखी। महिलाओं का कहना था कि गंदे पानी की निकासी नहीं होने से पानी गलियों, नालियों तथा उनके घरों के दरवाजे तक भर गया है। एसडीएम ने बस्ती के लोगों के साथ बस्ती का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पानी की निकासी के लिए पाइप दबवाकर पानी निकासी का आश्वासन दिया। थाने में शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने आगामी ईद का त्यौहार तथा अन्य उत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोमपाल सिंह, शौकत प्रधान, राजीव प्रधान, मोहित प्रधान, पुलिसकर्मी तथा क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।