फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें संचालक : नोमानी

विज्ञापन
देवबंद के मदरसा दारुल उलूम जकरिया में कार्यक्रम में मौजूद दारुल उलूम के मोहतमिम अबुल कासिम नौमा? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मदरसा जकरिया में शुक्रवार को कुल हिंद राब्ता-ए-मदारिस इस्लामिया दारुल उलूम की शाखा जोन-3 (सहारनपुर, शामली) द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने मदरसा संचालकों से मदरसों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहतमिम मुफ्ती मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि हमें हालात से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मदरसे संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता के तहत धार्मिक और शैक्षणिक कार्य करते हैं। उन्होंने मदरसा संचालकों से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और संस्थाओं का लेखा जोखा दुरुस्त रखने समेत अन्य व्यवस्थाओं को मुकम्मल बनाने का आह्वान किया। जोन-3 के अध्यक्ष मौलाना आकिल कासमी ने कहा कि राब्ता-ए-मदारिस इस्लामिया ने मदरसों की शिक्षा प्रणाली और व्यवस्था को बेहतर रखने को कुछ मापदंड बनाए हैं, जिन पर अमल करना मदरसा संचालकों के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान कासमी को जोन-3 का महासचिव, मौलाना हाशिम छुटमलपुर, मौलाना अब्दुल रहीम रायपुरा व मौलाना वासिफ जलालाबाद को उपाध्यक्ष और मौलाना डॉ. अब्दुल मलिक मुगेसी व मौलाना अब्दुल्ला को सचिव जबकि मौलाना उमर कैराना को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में मौलाना शौकत बस्तवी, मौलाना अरशद कांधला, मौलाना शमशीर कासमी और मुफ्ती इमरान कासमी समेत 300 से अधिक मदरसा संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें