निगेटिव मार्किंग नहीं होने से छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। दयालपुरम स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल में बुधवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों और अन्य पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। निगेटिव मार्किंग नहीं होने से छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई।
लाल दयाल पब्लिक स्कूल में छह अगस्त तक यह परीक्षा चलेगी। परीक्षा में लगभग 3700 विद्यार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई है। नोडल अधिकारी आकाश बाजपेयी ने बताया कि बायोमैट्रिक द्वारा परीक्षा शुरू होने से डेढ घंटा पहले प्रवेश कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्र में कोई भी विद्यार्थी मोबाइल आदि नहीं लेकर आएगा। इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है।
उन्होंने बताया कि हर बार प्रश्न गलत हो जाने पर निगेटिव मार्किंग होती थी, इस बार ऐसा नहीं है। परीक्षा के दौरान नीरज कुमार, जनमजेय, सुमित कुमार, राघव उपस्थित रहे।