फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिपांशु ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड में हुई 33वीं क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र दिपांशु पाल ने 14 वर्ग में स्वर्ण पदक, 19 वर्ग में देवा भारद्वाज व दिपांकर ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि बागेश्वर, उत्तराखंड में 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक श्यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि छात्र दिपांशु पाल अब राजस्थान के जोधपुर में 28 से 30 नवम्बर तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। इस मौके पर देवेंद्र कुमार गर्ग, रवि प्रकाश, आशीष कुमार शर्मा, विक्रांत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें