मंगनपुर गांव में 20 दिन में चार बार ट्रांसफार्मर फूंकने से आपूर्ति हो रही थी बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। मंगनपुर गांव में 20 दिन में चार बार ट्रांसफार्मर फूंकने से आपूर्ति बाधित हो रही है। गुस्साए ग्रामीणों बृहस्पतिवार को किसानों से बिजलीघर पर धरना दिया। इसके बाद निगम के कर्मचारी हरकत में आए और समस्या का समाधान किया।
गांव में प्रजापति समाज की बस्ती का ट्रांसफॉर्मर बार-बार जलने से आधे से ज्यादा गांव में आपूर्ति ठप रहती है। भाकियू मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया 25 हॉर्स पावर का ट्रांसफॉर्मर है। इससे 40 कनेक्शन जुड़े है। सभी उपभोक्ताओं का बिल भी जमा है। विद्युत निगम को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस है। उन्होंने लोगों की समस्याओं को देखते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने तक मंगनपुर में धरना शुरू कर दिया। धरने के बाद कर्मचारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाया।
बताया कि पर्याप्त क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने तक 25 केवीए से जुड़े उपभोक्ताओं के कनेक्शन अन्य ट्रांसफार्मरों से जोड़ दिए है। जनेश्वर प्रजापति, सोमपाल सिंह, ओमपाल, जसबीर, ठाकुर मांगे राम, गोपाल, महेंद्र सिंह, रामकुमार, सतीश कुमार, कंवर पाल सिंह, मोनू, नरेश कुमार, अमित कुमार, स्वराज सिंह, सुरेश इंद्रपाल, ऋषि प्रजापति, सोमबीर आदि धरने पर मौजूद रहे।