फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिजलीघर पर दिया धरना, अधिकारियों पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहपुर। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर बिजलीघर पर धरना दिया। विद्युत निगम के एक्शन ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

प्रदेश प्रभारी राजीव नीटू दुल्हेरा ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी अवैध रूप से छापा मारकर अवैध वसूली कर रहे है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने की सूचना पर विद्युत निगम के एक्शन अजय कुमार और एसडीओ प्रशांत कुमार बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कहा कि बिजली घर पर शनिवार को विशेष रूप से शिविर आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर आदित्य बालियान, नवीन सैनी, संदीप बालियान, शहजाद मलिक, यामीन कुरेशी, श्याम सिंह सैनी और श्रीपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें