फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/चरथावल - कॉरिडोर की गुणवत्ता जांचने पहुंचे डीएफसीसी के अफसर

Tue, 21 Nov 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रेल कॉरिडोर का निरीक्षण करने के लिए पहली बार रेल चेयर कार से पहुंचें डीएफसीसी के एमडी: संवाद
विज्ञापन
- एमडी ने 31 दिसंबर तक सिग्नल कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- खुर्जा से अंबाला तक नए कॉरिडोर का निरीक्षण किया, गति शक्ति कारगो बनाने की प्रगति जानी
(फोटो)

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर/चरथावल। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने डीएफसीसी के प्रबंध निदेशक रवींद्र कुमार जैन ने पहली बार चेयर कार से नए ट्रैक की क्षमता एवं विद्युतीकरण आदि कार्यों की गुणवत्ता परखी। उन्होंने खुर्जा से अंबाला तक नए कॉरिडोर का निरीक्षण किया। न्यू मुजफ्फरनगर स्टेशन को गति शक्ति कारगो बनाने की प्रगति जानी। अफसरों ने खतौली से पिलखनी तक एसएनटी के अवशेष कार्य को पूरा कराने की हिदायद दी।

सोमवार को विंडो टेलिंग पिछली खिड़की से निरीक्षण ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नल एवं विद्युतीकरण की व्यवस्था का बारीकी से जांच पड़ताल की। 31 दिसंबर तक एसएनटी का कार्य पूरा करने की हिदायद दी। डीएफसीसी की रेल चेयर कार से पहला निरीक्षण इसी सेक्शन पर सोमवार को हुआ। विभाग एवं कंपनी के 26 अधिकारियों की टीम ने हर बिंदुओं की समीक्षा की। नए ट्रैक पर पटरियों के कार्य से टीम संतुष्ट नजर आई। टीम में एमडी आरके जैन, डायरेक्टर मुकेश कुमार, डायरेक्टर प्रोजेक्ट प्लानिंग पंकज सक्सेना, डायरेक्टर ऑपरेशन नंदूरी श्रीनिवास, वित्त विभाग के डायरेक्टर हीरा वल्लभ और मेरठ यूनिट के सीपीएम पवन कुमार एवं एलएंडटी कंपनी के अधिकारी अुनराग कपिल और अनुराग सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन


खतौली से सहारनपुर का कार्य अधूरा
नवंबर के पहले सप्ताह में सोननगर से साहनेवाल तक तैयार किए नए ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू हाे गया है, लेकिन न्यू खतौली से इंडियन रेल ट्रैक से होकर मालगाड़ियां गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। पूरी क्षमता से गाड़ियां रफ्तार से दौड़ रही हैं। नए ट्रैक पर डीपी चोरी की वजह से न्यू खतौली से सहारनपुर तक काॅरिडोर पर एसएंडटी का कार्य अधूरा है। इस बीच में अभी संचालन होना बाकी है। अंबाला और मुरादाबाद मंडल में वेस्ट यूपी के बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जनपदों में कॉरिडोर तैयार किया गया है।

नवंबर के अंत तक लग जाएंगी डीपी
डीएफसीसी मेरठ यूनिट के सीपीएम पवन कुमार ने बताया कि खतौली से सहारनपुर तक चोरी हुई डीपी (डिटेक्शन प्वाइंट) नवंबर के अंत तक पहुंच जाएंगी। उन्हें लगाने के बाद ट्रैक का पूरा कर दिया जाएगा। देशभर में माल की आपूर्ति होगी। दौराला, सकौती से खतौली तक डीपी चोरी के वारदातों से विलंब हो रहा है। इस महीने के अंत तक डीपी लगवाकर मालगाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा। व्यावसायिक स्टेशनों में गुलावठी, मेरठ कैंट और न्यू मुजफ्फरनगर में एमडी से भौतिक जांच पड़ताल की। गति शक्ति कारगो (जीसीटी) योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों को कॉमर्शियल बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


कंपनी ने ट्रैक का कार्य कर दिया पूरा
खुर्जा से पिलखनी तक कॉरिडोर के ट्रैक का कार्य पूरा हो चुका है। सिग्नल एंड टेलीकॉम (एसएंडटी) कार्य बाकी है। उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए है। संभवत: 31 दिसंबर में न्यू खतौली से वाया न्यू मुजफ्फरनगर तक मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा - डॉ. रमन चौधरी, प्रशासनिक हेड एलएंडटी कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें