फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शरद पूर्णिमा पर शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर भक्तिभाव से श्रद्धापूर्वक प्रसाद चढ़ाया। आचार्य अजय कृष्ण, आचार्य अचल शास्त्री, सुमन शास्त्री और आशीष शास्त्री ने बताया कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के अत्यधिक नजदीक होता है। इस दिन शरद ऋतु का आगमन होता है और लक्ष्मी व कुबेर पृथ्वी लोक में भ्रमण करते हैं। गंगाघाट पर स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने क सिलसिला शुरू हो गया था। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधकर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें