फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर श्रद्घालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। सोमवती अमावस्या पर भक्तों ने गंगा स्नान कर पुण्य-लाभ कमाया। मंदिरों के दर्शन कर भक्तों ने संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया।
सर्द कालीन दिसंबर माह में सोमवार के दिन अमावस्या पर दूरदराज से आए भक्तों का आगमन आस्था को दर्शा रहा था। परिजनों के साथ आए लोगों ने ने गंगा स्नान किया। धर्मकर्म के आगे गंगा मां का ठंडा जल भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सका। पूजा अर्चना कर भक्तों ने पुरोहितों, पंडों से भगवान सूर्य नारायण की कथा सुनकर दान दक्षिणा देकर घर से बनाकर लाए प्रसाद का वितरण किया। शुकदेव आश्रम, हनुमानधाम, दंडी आश्रम, राम आश्रम, ब्राहमण आश्रम, शिवधाम, दुर्गाधाम, पीतांबराधाम, गणेशधाम, शनिधाम, मानव निर्माण आश्रम, महाशक्ति सिद्घपीठ आश्रम आदि के मंदिर स्थित भगवान की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर प्रसाद चढ़ाते हुए अपने परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। स्वामी ओमानंद महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी गुरूदेवेश्वर महाराज, स्वामी महेश्वर आश्रम महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, माता राजनंदेश्वरी, स्वामी गीतानंद गिरि आदि के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर नगर में भक्तों का भारी आवागमन रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें