फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में जमकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। दुल्हैंडी पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के चलते जीटी रोड का यातायात प्रभावित रहा।
श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल की ओर से घंटाघर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ कमेटी के सदस्यों ने किया। शोभायात्रा घंटाघर, जीटी रोड, जानसठ तिराहा, कीर्ति स्तंभ, ढाकन चौक, बड़ा बाजार होते हुए मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। राधा-कृष्ण, हनुमान की झांकी और रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। सबसे पीछे रथ में राधा श्रीकृष्ण की प्रतिमा विराजमान रही। श्रद्वालुओं ने गुलाल उड़ाकर होली खेली और धार्मिक धुन पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। कमेटी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश अग्रवाल, भावेश गुप्ता, मुकेश तायल, दीपक सीए, प्रभात गुप्ता, पंकज भटनागर, संजीव मिश्रा, ललित अग्रवाल, मुकेश तायल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें