फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मोरना/जानसठ। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। सुुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार मंदिरों में लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा-अर्चना की। शहर के शिव चौक, संभलहेड़ा के पंचमुखी मंदिर, सांझक गांव के शिव मंदिर, हड़ौली गांव स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। शहर के कूकड़ा मंडी स्थित महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान कई मंदिरों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। मोरना के सिद्ध पीठ प्राचीन जुडे़श्वर महादेव मंदिर ककराला पर सोमवार की सुबह ही छछरौली, मोरना, मिल कॉलोनी, ककराला, भेड़ाहेड़ी आदि गांवों से आए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, फल, फूल, दीप, धूप आदि से भगवान की पूजा अर्चना की। शिव धाम में पंडित ध्रुव दत्त शास्त्री ने बेल पत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। जानसठ में भी श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। जलाभिषेक करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का श्रद्धालुओं द्वारा गंगाजल, दूध, फल व बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें