फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महावीर जयंती पर पालकी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 04 Apr 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, शोभायात्रा निकली और भंडारा हुआ।
विज्ञापन

महावीर भगवान के 2623वें जन्मोत्सव पर जैन मिलन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रात: 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जैन मिलन से महावीर चौक तक प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। महावीर चौक पर विशाल भंडारा हुआ। शुभारंभ प्रवीण जैन एवं विपिन जैन नावला, मुकेश जैन ने फीता काटकर किया। पंकज जैन, संजय जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जैन मिलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जय चंद जैन, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज कुमार जैन, विप्लव जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाईके जैन, अजय जैन, हर्ष कुमार जैन, दिनेश जैन आदि विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
शाखा अध्यक्ष आदीश जैन, मंत्री राकेश जैन ने सभी का तिलक लगाकर सम्मान किया। दिन भर महावीर चौक पर हजारों लोगों ने भाजन ग्रहण किया। अतुल जैन, नरेंद्र जैन, राजीव जैन, मनु जैन, सुखमाल जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर अंबा विहार में सुबह अभिषेक एवं पूजा हुई। इसके बाद भगवान महावीर की पालकी यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात पाण्डुकाशिला पर अभिषेक हुआ। अंबा बिहार में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सुबह पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही भगवान महावीर स्वामी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। पालकी यात्रा में सुनील जैन, विप्लव जैन, विनेश जैन, रोहित जैन, अरुण जैन, राजेश जैन, संजीव जैन, राजीव जैन एवं महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें