- महिलाओं और बच्चों ने भी खींचा रथ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में श्रद्धालु उमड़ पड़े। महिलाओं, बच्चों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा।
नई मंडी में बीते 22 वर्षों से भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाल रही है। इस बार रथयात्रा मेहता क्लब से प्रारंभ हुई। शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु उमड़ पड़े। गांधी कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर पर विशाल भंडारे के साथ रथयात्रा का समापन हुआ। जगन्नाथ रथयात्रा में बडी़ संख्या में इस्कॉन भक्तों के साथ महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं में रथ खींचने को लेकर उत्साह देखा गया।
एक दिन पहले भव्य संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन विश्वकर्मा चौक स्थित एक सभागार में हुआ। दिव्य संकीर्तन एवं महाप्रसाद का आयोजन मनीष कपूर के निवास स्थान पर हुआ। अजय कपूर, पंकज अग्रवाल, कुलवंत सिंघल, आकाश गुप्ता, रमेश मिश्रा, मनोज, मनीष कपूर, सुशील अग्रवाल, मनमोहन जैन मौजूद रहे।